शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रही कमजोरी

मंगलवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजार गिरावट के बाद बंद हुए हैं। एशियाई शेयर बाजारों में इस गिरावट की अगुवाई चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक ने की, जिसमें 4.55% की गिरावट दर्ज की गयी। दक्षिण कोरिया का सूचकांक कॉस्पी करीब 3% कमजोर बंद हुआ।

ताइवान वेटेड में 2.86% और हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.75% की गिरावट रही। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक में 1.2% कमजोरी दर्ज की गयी। जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान के साथ बंद हुआ, लेकिन इसकी गिरावट 1% से कम रही। दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों में मंगलवार का कारोबार बढ़त के साथ शुरू हुआ है। भारतीय समयानुसार 3.20 बजे एफटीएसई 100, डैक्स और कैक 40 में 0.3-0.9% की बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!