शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामिड साइमीरा: कभी हाँ कभी ना

पिरामिड साइमीरा थियेटर के शेयर में इस समय कभी हाँ कभी ना की एक दिलचस्प फिल्म चल रही है। भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पिरामिड साइमीरा को कोई भी पत्र भेजे जाने से मना कर दिया है। आज सुबह ही पिरामिड साइमीरा ने बीएसई को जानकारी दी थी कि सेबी ने इसके चेयरमैन पीएस सामीनाथन को पत्र लिख कर शेयरधारकों के लिए एक खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) लाने को कहा है।

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया था, “कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पी एस सामीनाथन ने यह पुष्टि की है कि उन्हें सेबी ने उन्हें एक सलाह-पत्र (एडवाइजरी) भेज कर खुले प्रस्ताव के जरिये 250 रुपये प्रति शेयर की दर से कंपनी के 20%  शेयर खरीदने के लिए 14 दिनों के अंदर प्रॉस्पेक्टस जमा करने को कहा है।“
एक दिन पहले कल सुबह ही कंपनी ने एक्सचेंज को मीडिया में छपी खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उसे सेबी से कोई चिट्ठी नहीं मिली है। साथ ही इसने यह भी साफ किया था कि कंपनी के प्रमोटर और सीएमडी पी एस सामीनाथन ने भी इस बारे में सेबी से कोई पत्र नहीं मिलने की पुष्टि की है।
सेबी के खंडन के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर 10% के निचले सर्किट की गिरावट के साथ 61.15 रुपये पर आ गये। हालांकि आज सुबह कंपनी की ओर एक्सचेंज को दी गयी जानकारी के बाद इस शेयर में थोड़ी मजबूती दिखी थी और इसका भाव 68.25 तक गया था। दिसंबर की शुरुआत में यह शेयर तकरीबन 35-36 रुपये के स्तर पर था, जहाँ से करीब 135% की उछाल दर्ज कर यह कल सोमवार को 82.90 रुपये के ऊँचे स्तर तक गया था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!