शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआईपी में 1.3% की नकारात्मक वृद्धि

दिसंबर, 2015 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इंडिया रेटिंग ऐंड रिसर्च (इंड-रा) के 0.8% के अनुमान के मुकाबले 1.3% की नकारात्मक वृद्धि हुई है।

औद्योगिक उत्पादन में लगातार दूसरे महीने नकारात्मक वृद्धि यह दर्शाती है कि औद्योगिक सुधार अभी भी असमान और कमजोर है। दिसंबर 2015 में नकारात्मक वृद्धि का एक कारण चेन्नई में आयी बाढ़ भी है। भारत में ऑटो कंपोनेंट के 38 अरब डॉलर के सालाना उत्पादन में से 25% हिस्से का उत्पादन चेन्नई और निकटवर्ती ऑटोमोटिव बेल्ट में होता है। हालाँकि अप्रैल- दिसंबर 2015 में औद्योगिक उत्पादन विकास दर 3.1% रही है जो पिछले साल की समान अवधि के 2.6% के मुकाबले ज्यादा है। इंडिया रेटिंग्स ने उम्मीद जतायी है कि वित्त वर्ष 2016 में औद्योगिक सकल मूल्य में 7.3% की वृद्धि होगी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!