शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय अर्थव्यवस्था में बेहतरी के लिए तीन कारक महत्वपूर्ण : क्रिसिल (CRISIL)

क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी अपनी इंडिया आउटलुक 2016-17 रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी तीन महत्वपूर्ण कारकों को रेखांकित किया है।

रिपोर्ट में पहली बात यह कही गयी है कि नीतिगत और प्रशासनिक सुधार, जो अब तक किये जा चुके हैं और जो अगले वर्ष किये जाने की जरूरत है, पर कड़ाई से अमल हो। इसमें बिजली क्षेत्र के लिए उदय सुधारों पर प्रगति, डूबे कर्ज का खात्मा, बैंकिंग में पूँजीकरण और संरचनात्मक सुधार, दिवालिया नियम का प्रवर्तन और पीपीपी दौर का पुनरोद्धार शामिल है। दूसरी महत्वपूर्ण बात है, दबी हुई ग्रामीण माँग को बढ़ाने के लिए लगातार तीन मौसमी झटकों, दो कमजोर मानसून और वर्ष 2015 की शुरुआत में बेमौसम बारिश, के बाद एक अच्छे मानसून की जरूरत है। और, तीसरी महत्वपूर्ण बात है कि वैश्विक परिदृश्य में और आगे कोई गिरावट न हो। क्रिसिल रेटिंग के बिजनेस हेड, लार्ज कॉर्पोरेट रमन उबेरॉय ने कहा कि पहले कारक भारत की दीर्घकालिक वृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जबकि अन्य दो कारक माँग में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!