शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत बना विश्व का छठा सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र : युनिडो (UNIDO)

इंटरनेशनल ईयरबुक ऑफ इंडस्ट्रियल स्टेटिस्टिक्स 2016 के अनुसार भारत अब विश्व का छठा सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बन गया है।

पहले स्भाथान पर चीन, दूसरे पर पर अमेरिका, तीसरे पर जापान, चौथे पर जर्मनी और पाँचवें स्थान पर रिपब्लिक |ऑफ ऑफ कोरिया है। भारत के बाद इस सूची में सातवें स्भाथान पर इटली, आठवें पर फ्रांस, नौवें पर ब्तराजील और दसवें स्थान पर इंडोनेशिया है। भारत इससे पहले नौवें स्थान पर था।  संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (युनिडो) द्वारा प्रकाशित इस ईयरबुक में बताया गया है कि भारत में 2014 के मुकाबले 2015 में विनिर्माण मूल्यवर्धन (एमवीए) 7.6% बढ़ा है। तिमाही औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) बताता है कि 2015 की चौथी तिमाही में विनिर्माण उत्पादन पिछली साल की समान अवधि के मुकाबले 1% बढ़ा है। वर्ष 2015 में विनिर्माण उत्पादन की वैश्विक वृद्धि दर 2.8% सुस्त हुई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख विकसित देशों और उभरती अर्थव्ययवस्थाओं की विनिर्माण वृद्धि दर में कमी इस सुस्ती का कारण हो सकती है। विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में एमवीए वृद्धि दर 2014 के 5.4% से घट कर 2015 में 4.5% हो गयी है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!