शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी जारी

12.15: कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय सेंसेक्स 86 अंकों की कमजोरी के साथ 9,601 पर है। निफ्टी में 30 अंकों की गिरावट है और यह 2,939 पर है। बीएसई स्मॉलकैप और सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक कमजोरी है। बीएसई बैंकिंग सूचकांक को छोड़ कर शेष सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में दिख रहे हैं। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 5% से अधिक गिरावट है। सत्यम कंप्यूटर्स में 15% से अधिक की कमजोरी है।

टाटा मोटर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स, डीएलएफ, टाटा स्टील और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3-5.4% की गिरावट है। विप्रो में 3.3% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.3% की बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!