शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च में थोक महँगाई दर -0.85% के स्तर पर

थोक महँगाई दर का नाकारात्मक बने रहने का सिलसिला जारी है। मार्च में थोक महँगाई दर -0.85% रही है।

फरवरी में थोक महँगाई दर -0.91% रही थी। थोक मँहगाई दर पिछले 17 महीनों से लगातार नकारात्मक बनी हुयी है। वहीं जनवरी थोक महँगाई दर -0.9% से संशोधित हो कर 1.07% हो गयी है। मार्च में खाद्य महँगाई दर में कमी आयी है। फल और सब्जियों में (प्रत्येक में 1%), अरहर और चना (प्रत्येक में 4%), चाय (7%), चना, उड़द, मूंग और मछली ( प्रत्येक में 2%), अरहर और मसूर ( प्रत्येक में 4%) और मसाले (3%) में गिरावट के कारण खाद्य महँगाई दर में 0.2% की कमी आयी है। हालाँकि पोल्ट्री चिकन (9%), बाजरा (4%), समुद्री मछली (3%) और मक्का, ज्वार (प्रत्येक में 1%) के मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं गैर-खाद्य महँगाई दर में 0.5% की बढ़ोतरी हुई है। कच्चा पेट्रोलियम में (4%), लौह अयस्क (3%), मैग्नेसाइट (2%) और क्रोमाइट (1%) की कीमत में कमी आने के कारण खनिज महँगाई दर में 2.5% की कमी आयी है। ईंधन और ऊर्जा सूचकांक में 1.7% की बढ़ोतरी हुई है और विनिर्मित वस्तुओं की महँगाई दर 0.4% बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!