शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीनी का उत्पादन 8% घटा : इस्मा (ISMA)

इस्मा के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में चीनी का उत्पादन 8% घट कर 243.44 लाख टन हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में 264.68 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। 15 अप्रैल तक महाराष्ट्र से 83.60 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो पिछले साल 99.61 लाख टन के मुकाबले 19.15% कम है। महाराष्ट्र में पिछले साल 84 मिलों के मुकाबले इस साल सिर्फ 24 मिलों का परिचालन हुआ। वहीं यूपी से पिछले साल के बराबर ही 67.75 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। यूपी में भी 44 मिलों की तुलना में इस साल सिर्फ 19 मिलों से चीनी का उत्पादन हुआ है। वहीं अगर कर्नाटक की बात करें तो अप्रैल में 40 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। जो पिछले साल के 45.86 लाख टन के मुकाबले 12.77% कम है। पिछले साल कर्नाटक में 39 मिलों का परिचालन हुआ था लेकिन इस साल सिर्फ 5 चीनी मिलों का परिचालन हुआ है। आंध्रा प्रदेश से 8.10 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले 65,000 टन कम है। तमिलनाडु पिछले साल के चीनी उत्पादन से 1 लाख टन ज्यादा 9.25 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पहले 6 महीनों के दौरान यानी 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक चीनी मिलों ने 132 लाख टन घरेलू बाजारों में बिक्री के लिए भेजा है। जो पिछले चीनी मौसम के मुकाबले 127 लाख टन ज्यादा है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!