शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक में बने रहें: सेंट्रम

मौजूदा भाव – 158 रुपये
लक्ष्य भाव - 180 रुपये

सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म ने फेडरल बैंक के शेयरों में बने रहने की  सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने इस बैंक के शेयरों का लक्ष्य भाव 180 रुपये निर्धारित किया है। फर्म ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) स्थिर है और इसकी संरचना की लागत भी कम है। 

बैंक का इंडस्ट्री हाई टायर वन अनुपात करीब 18% है, जो फर्म के विचार में सकारात्मक है। फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि बैंक की परिसंपत्तियों की गुणवत्ता में अनुमान से अधिक गिरावट आती है, तो ऐसे हालात में यह अनुपात बैंक के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!