शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार की दिशा अभी गिरावट की ही

सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेज

आज बाजार काफी ज्यादा ऊपर-नीचे होता रह सकता है। दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार का कुछ ऊपर जाना भी संभव है, लेकिन छोटी अवधि के लिए बाजार की दिशा नीचे की ओर ही है। इसलिए मेरी सलाह यही है कि बाजार में किसी भी तेजी पर बिकवाली करनी चाहिए।


निफ्टी 2,950 के नीचे आ चुका है, जो एक महत्वपूर्ण समर्थन स्तर था। अब इसके नीचे बड़ा समर्थन स्तर 2,750 पर है, यानी इन स्तरों से बाजार के नीचे फिसलने की काफी गुंजाइश है। अगर निफ्टी वापस 2,950 के ऊपर जाता भी है, तो उससे कोई खास मजबूती नहीं मिलेगी। बाजार तभी मजबूत लगेगा, जब निफ्टी 3,120-3,130 के स्तर को पार कर सके।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!