शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजारों की गिरावट थमी, बढ़त की ओर

2.10: हफ्ते के पहले दिन के कारोबार की कमजोर शुरुआत के बाद इस समय भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त का रुख है। इस समय सेंसेक्स 91 अंक चढ़ कर 9,420 पर है। सत्यम कंप्यूटर्स में 13.76% की बढ़त है। रेनबैक्सी, जयप्रकाश एसोसिएट्स और आईसीआईसीआई बैंक में 3.5-4.5% की मजबूती है। टाटा मोटर्स में 5.1%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.3%, मारुति सुजुकी में करीब 3% और विप्रो में 2.2% की कमजोरी है।

12.40: हालांकि कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन इस समय इनकी कमजोरी में कमी आयी है। दिन के कारोबार में एक समय 165 से अधिक अंकों की गिरावट पर चल रहा सेंसेक्स इस समय 34 अंक नीचे 9,295 पर है। निफ्टी 3 अंक की गिरावट के साथ 2,854 पर है। सत्यम कंप्यूटर्स में 7% से अधिक की मजबूती है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और इन्फोसिस में 3-6% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!