शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर चढ़े

आज के कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का रुख है। विभिन्न समाचार माध्यमों में यह खबर आयी है कि अपनी क्षमता के विस्तार के लिए कंपनी अगले पाँच सालों में करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

 इस अवधि में ताँबा और एल्युमिनियम से संबंधित मौजूदा क्षमता को लगभग तीन गुना करने की कंपनी की योजना है। बीएसई में आज दिन के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.75 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 2.46 बजे 1.9% की मजबूती के साथ 49.45 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!