शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार 15 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने कहा है कि भारत को महँगाई पर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) की नीतियाँ जारी रखनी चाहिए।

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए पीएफआरडीए ने टियर 1 खाते में न्यूनतम सालाना योगदान को घटा कर 1,000 रुपये कर दिया है। इससे पहले यह राशि 6,000 रुपये सालाना थी।
एयर इंडिया (Air India) ने अहमदाबाद और नेवार्क के बीच उड़ान सेवा शुरू की है। यह उड़ान लंदन होकर जायेगी। यह सप्ताह में तीन दिन अहमदाबाद से उड़ान भरेगी।
सेबी (SEBI) के आँकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई 2016 के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड फोलिओ की संख्या में 8.21 लाख की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 15 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!