शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार 30 सितंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करने का समय बदल कर मध्य दोपहर कर दिया है। आरबीआई की अगली मौद्रिक समीक्षा बैठक चार अक्टूबर को होनी है।

भारत सरकार ने बफर स्टॉक (Buffer Stock) के लिए 1.70 लाख टन मसूर और अरहर दाल के आयात को मंजूरी दे दी है, जिससे घरेलू आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
श्रम संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) ने ईटीएफ (ETF) में ईपीएफओ (EPFO) के निवेश की सीमा दोगुनी कर 10% कर दी है। साल 2015-16 में यह सीमा 5% थी।
भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल हमलों (Surgical Strikes) की खबर आने के बाद गुरुवार को सॉवरेन बॉन्ड्स (Sovereign Bonds) की यील्ड में 13 महीने में सबसे अधिक वृद्धि हुई और बैंकों ने इस मौके को भुनाते हुए रिकॉर्ड खरीदारी की।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 8% ब्याज मिलेगा। इससे पहले यह 8.1% था। किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर को 7.8% से घटा कर 7.7% कर दिया गया है।
आय कर विभाग (Income Tax Department) की ओर से घोषित इन्कम डिक्लियरेशन स्कीम (IDS) का आज आखिरी दिन है। ध्यान रहे कि इस योजना के तहत काले धन का खुलासा करने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया था।
टाटा स्टील (Tata Steel) अपने कलिंगनगर स्थित संयंत्र की क्षमता को विस्तार के दूसरे चरण में बढ़ा कर 6 एमटीपीए करेगी।
पीसी ज्वेलर (PC Jweller) दो अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नये शो रूम की शुरुआत करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी के कुल 66 शोरूम हो जायेंगे।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38.43 अंक या 0.14% चढ़ कर 27,865.96 पर रहा, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 19.90 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 8,600 के ऊपर बंद होने में सफल रहा। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!