शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने 0.25% घटाया रेपो रेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है।

इस तरह, 0.25% की कटौती के बाद रेपो रेट 6.25% हो गया है। इससे पहले रेपो रेट 6.5%था। वहीं रिवर्स रेपो रेट 6% से 5.75% हो गया है। आरबीआई ने मार्च 2017 तक 5% महंगाई रहने का अनुमान लगाया है जबकि विकास दर 7.6% रहने की उम्मीद। आरबीआई ने सीआरआर में 4% और एसएलआर 20.75% पर बरकरार रखा है। आरबीआई के नए गवर्नर उर्जि‍त पटेल ने आज अपनी पहली मौद्रि‍क नीति‍ पेश की है। एमपीसी के सभी छह सदस्यों ने मौद्रिक नीति निर्णय के पक्ष में मतदान किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कि अर्थव्यवस्था में विकास की गति को जारी रहने की बात कही है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!