शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस ने बढ़त के साथ किया 2008 को विदा

साल 2008 के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजारों ने मजबूती दिखाते हुए हरे निशान के साथ एक ऐसे साल को विदाई दी, जिसे कोई भी निवेशक याद नहीं रखना चाहेगा। बुधवार को डॉव जोंस में 108 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी।

हालांकि साल के आखिरी कारोबारी दिन बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों ने एक बुरे साल को अच्छी विदाई दी, लेकिन कुल मिला कर इस साल डॉव जोंस को 33% से अधिक की गिरावट झेलनी पड़ी। साल 2008 में एसएंडपी 500 सूचकांक में 38% से अधिक की कमजोरी आयी। 1929 की मंदी की याद दिला देने वाले हालातों में अमेरिकी शेयर बाजार में आयी गिरावट की आँधी में निवेशकों की 6.9 ट्रिलियन पूँजी उड़ गयी। विश्लेषकों का मानना है कि अब बाजारों के धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ने की उम्मीद है और इसके लिए कुछ सकारात्मक संकेतों की जरूरत है। नयी सरकार द्वारा उठाये जाने वाले कदमों की ओर भी बाजार आशा भरी निगाहों से देख रहा है। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत, जो 11 जुलाई को 147.27 डॉलर प्रति बैरल तक उछल गयी थी, साल के आखिरी कारोबारी दिन 44.60 डॉलर प्रति बैरल रही।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!