शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रविवार 06 नवंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में योगगुरु रामदेव (Ramdev) द्वारा प्रवर्तित पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) के 2,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) को पत्र लिख कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सरकारी उपक्रम तंबाकू कंपनियों (Tobacco Companies) में निवेश न कर सकें।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने आज तेजपुर के पास योगगुरु रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के 1,000 करोड़ रुपये निवेश वाले हर्बल ऐंड मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखी।
कारोबारी आशावाद (Business Optimism) के वैश्विक सूचकांक में भारत एक स्थान ऊपर चढ़ कर दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) की ताजा रिपोर्ट में पहले स्थान पर इंडोनेशिया है। (शेयर मंथन, 6 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!