शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार 06 दिसंबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

नोटबंदी (Demonetization) के बाद से आय कर विभाग (Income Tax Department) ने लगभग 130 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किये हैं। इसके अलावा आयकरदाताओं ने तकरीबन 2,000 करोड़ रुपये के अघोषित धन का खुलासा किया है।

नोटबंदी के बाद से लोगों को रोजमर्रा के जीवन में हो रही दिक्कतों को कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार महा-वॉलेट लाने की तैयारी कर रही है, जो एक सुरक्षित ई-सेवा (E-service) होगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 100 रुपये के नये नोट जारी करेगा। 100 रुपये के पुराने नोट वैध ही रहेंगे।
एप्प आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला कैब्स (Ola Cabs) ने निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) के साथ साझेदारी की है। ओला की कैब में बैंक की ओर से माइक्रो एटीएम (Micro ATM) की सुविधा प्रदान की जायेगी।
अगले साल से लोग डाक घरों से भी पासपोर्ट (Passport) बनवा सकेंगे। शुरुआत में पटियाला, दिल्ली, गाजीपुर, भुज, औरंगाबाद और कोडप्पा के 6 डाक घरों में यह सेवा दी जायेगी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 43.66 अंक या 0.17% की हल्की बढ़त के साथ 26,392.76 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 14.40 अंक या 0.18% चढ़ कर 8,143.15 पर पहुँचा। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!