शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सामान्य रहेगा मॉनसून : मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद जतायी है।

मौसम विभाग ने 2017 के मॉनसून के लिए अपने पहले अनुमान में कहा कि मॉनसून के चार महीने यानि जून से लेकर सितंबर तक देश में औसतन 96% बारिश हो सकती है। बारिश यदि 96% से 106% के बीच हो तो उसे सामान्य माना जाता है। पिछले साल भी देश में जून से सितंबर के दौरान 97% बरसात दर्ज की गयी थी।
यदि बारिश 106% से 110% हो तो उसे सामान्य से अधिक और 110% से ज्यादा हो तो अत्यधिक माना जाता है। वहीं इसी अवधि में 90% से लेकर 95% बारिश होने पर इसे सामान्य से कम बारिश कहा जाता है और 90% से भी कम बरसात होने की स्थिति सूखाग्रस्त घोषित कर दिया जाता है। 2014 के दौरान देश में मॉनसून सीजन के दौरान 88% और और 2015 के दौरान 86% बरसात दर्ज की गयी थी और लोगों को लगातार दो साल सूखे का सामना करना पड़ा था। इससे पहले निजी मौसम पूर्वानुमान कंपनी स्काइमेट ने 2017 के लिए औसत से कुछ कम बारिश का अनुमान लगाया है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!