शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रही हरियाली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज की गयी। इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 6% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक में 4.84% की मजबूती रही। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 3.46% और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 3.29% चढ़ कर बंद हुए।

ताइवान वेटेड में 2.33% की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि जापान के निक्केई सूचकांक में 2% की मजबूती आयी। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 1.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.50 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में 0.3-0.7% की बढ़त है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!