शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थोक महंगाई दर (WPI) घट कर हुई 2.17%

खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई के मामले में राहत की खबर आयी है।

मई में थोक महंगाई दर में 1.5% से अधिक की गिरावट आयी है। मई में लगातार दूसरे महीने घट कर थोक महंगाई दर 2.17% रही। इसके मुकाबले अप्रैल में थोक महंगाई दर 3.85% रही थी। मई में थोक महंगाई दर दिसंबर 2016 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर रही। वहीं खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर अगस्त 2015 के बाद पहली बार नकारात्मक रही और यह अप्रैल में 2.9% के मुकाबले गिर कर मई में 0.15% पर रही। हालाँकि मूल थोक महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर मई में 2% फीसदी के मुकाबले 2.1% रही। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!