शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड को एएआई से 264 करोड़ का ठेका, शेयरों में उछाल

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पुंज लॉयड को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से 264 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसके तहत एएआई ने पुंज लॉयड को सिक्किम के पेकांग में सिक्किम की पहली ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी दी है। बीएसई में दोपहर 12.49 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.12% की उछाल के साथ 164.40 रुपये पर था।

कंस्ट्रक्शन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुकी पुंज लॉयड के लिए यह देश में पहली ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना होगी। इसके ठेके के तहत पुंज लॉयड को 1.7 किमी लंबा और 30 मीटर चौड़ा रनवे बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही टैक्सीवे, एप्रान ड्रेनेज सिस्टम और एयरपोर्ट के विद्युत संबंधी कार्य भी पुंज लॉयड के जिम्मे हैं। इन सभी कार्यों को 24 महीने के अंदर पूरा किया जाना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!