शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार 17 जुलाई : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा कराने का फिर से मौका दिया गया, तो काले धन पर काबू पाने के लिए की गयी नोटबंदी का मकसद ही बेकार हो जायेगा।

चीन की अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर 6.9% की वृद्धि दर्ज की गयी है। एएफपी के सर्वेक्षण में विश्लेषकों ने दूसरी तिमाही के लिए 6.8% वृद्धि का अनुमान लगाया था। पहली तिमाही में भी चीन की अर्थव्यवस्था में 6.9% वृद्धि दर्ज की गयी थी।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गयी और निफ्टी पहली बार 9,900 के ऊपर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 54.03 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 32,074.78 पर रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 29.60 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 9,915.95 पर बंद हुआ।
गुजरात उच्च न्यायालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के खिलाफ एस्सार स्टील (Essar Steel) की याचिका खारिज कर दी है। एस्सार स्टील ने डूबे कर्ज के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले को चुनौती दी थी।
सरकार ने हाल ही में देश भर में 300 से अधिक आय कर आयुक्तों का तबादला किया है। ये तबादले आय कर विभाग के कामकाज को चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयास के तहत किये गये हैं।
सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) का मुनाफा बीती अप्रैल-जून तिमाही में साल-दर-साल 32.57% बढ़ कर 326.23 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में उसे 246.07 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सोमवार को देश की पहली बायो सीएनजी (बायो मीथेन) बस उतारी है। कंपनी ने बस के तीन मॉडल पेश किये हैं।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने कहा है कि वह विस्तार परियोजनाओं पर 61,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अमेरिका के डेट्रॉयट शहर में अपना पहला ग्रीनफील्ड ऑटो विनिर्माण संयंत्र शुरू करेगी।
वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 10.12% की वृद्धि के साथ 133.85 करोड़ रुपये रहा है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 121.54 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!