शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में मजबूती

कई नकारात्मक खबरों को दरकिनार करते हुए मंगलवार को अमेरिकी निवेशकों ने खरीदारी के प्रति रुचि दिखायी, फलस्वरूप डॉव जोंस में 62 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है।

मंगलवार को जारी अमेरिकी वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि नवंबर में फैक्ट्री ऑर्डर्स में विशेषज्ञों के अनुमानों से लगभग दोगुनी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी ओर नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिएल्टर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि नवंबर महीने में बने-बनाये घरों की बिक्री ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर चली गयी। लेकिन इन सभी नकारात्मक खबरों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिकी शेयर बाजारों ने मंगलवार के कारोबार की समाप्ति बढ़त के साथ की और डॉव जोंस 9,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ सप्लाई मैनेजमेंट द्वारा जारी इस रिपोर्ट ने निवेशकों को कुछ हद तक आशान्वित किया कि दिसंबर में अमेरिकी सेवा क्षेत्र के सिकुड़ने की दर नवंबर महीने के मुकाबले कम रही। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 0.23 डॉलर गिर कर 48.58 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी।  

आज सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। निक्केई, स्ट्रेट्स टाइम्स, कॉस्पी, जकार्ता कंपोजिट और ताइवान वेटेड में 1-2% की बढ़त है। हालांकि हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट लाल निशान में हैं, लेकिन इनकी कमजोरी 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के लगभग 35-40 अंक ऊपर 3145-50 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!