शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त में खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) बढ़ कर 3.36%

अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 3.36% हो गयी है।

इससे पहले जुलाई में यह 2.36% रही थी, जबकि अगस्त 2016 में यह 5.05% रही थी। अगस्त में खाद्य पदार्थों की महँगाई दर जुलाई के -0.36% से बढ़ कर 1.52% रही है। अगस्त 2017 में ईंधन की खुदरा महँगाई दर 4.94% रही है, जबकि जुलाई में यह 4.86% रही थी। बीते महीने सब्जियों की खुदरा महँगाई दर जुलाई के -3.57% से बढ़ कर 6.16% रही है। अगस्त में दालों की खुदरा महँगाई दर -24.43% रही है, जुलाई 2017 में यह -24.75% रही थी। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!