शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई आईटी सूचकांक में 9% से अधिक की कमजोरी

सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में आयी भारी गिरावट के साथ आईटी क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 1.10 बजे आईटी सूचकांक में 9% से अधिक की गिरावट है, जबकि सत्यम कंप्यूटर्स में 72% की कमजोरी है। सत्यम कंप्यूटर्स के चेयरमैन रामलिंग राजू के इस्तीफे की खबर आने के बाद न केवल सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में गिरावट बढ़ी, बल्कि शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गयी। इस समय सेंसेक्स में करीब 5.5% की कमजोरी है। एनआईआईटी में 14.4%, एपटेक में करीब 13% और एचसीएल में 12.2% की गिरावट है।

मोजर बेयर में 11.5%, रोल्टा इंडिया में 8.2% और पटनी कंप्यूटर्स में करीब 8% कमजोरी है। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के शेयर भी इस गिरावट की आँधी की चपेट में आ गये लगते हैं। इस समय इनमें करीब 2.5% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!