शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंदी की आहट से डॉव जोंस पिटा, एशिया भी कमजोर

मंदी के डर से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में काफी कमजोरी रही। आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में तीखी गिरावट दिख रही है।


विश्व अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में आने की आशंका शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पर हावी रही, जिसके चलते डॉव जोंस दिन भर काफी कमजोर रहा। हालांकि निचले स्तरों से यह कुछ संभला, लेकिन फिर भी अंत में इसमें 3.6% की गिरावट आयी। वहीं नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 3.69 डॉलर गिर कर 64.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट है। हैंग सेंग, ताइवान वेटेड और जकार्ता कंपोजिट को 5-7% की जबरदस्त चोट लगी है। शंघाई कंपोजिट भी 3% नीचे चल रहा है। निक्केई ऊपर खुलने के बाद अब लाल निशान में है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 50-60 अंक नीचे चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!