शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अक्टूबर समाप्ति बजट अनुमान का 96% रहा राजकोषीय घाटा

अक्टूबर 2017 की समाप्ति पर भारत का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2017-18 के बजट अनुमान के 96.1% पर पहुँच गया।

राजकोषीय घाटे में इतनी बढ़त कम आमदनी और व्यय में बढ़ोतरी के कारण हुई है। सीजीए (महालेखा-नियंत्रक) के आँकड़ों के मुताबिक, निरपेक्ष पदों में राजकोषीय घाटा, यानी आमदनी और व्यय का अंतर, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 5.25 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में यह घाटा लक्ष्य का 79.3% रहा था। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए सरकार ने राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 3.2% तक लाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले कारोबारी साल में 3.5% था।
सीजीए आँकड़ों के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक सरकार की आमदनी 7.29 लाख करोड़ रुपये रही, जो कि पूरे साल के बजट अनुमान (15.15 लाख करोड़ रुपये) के मुकाबले 48.1% है। वहीं सरकार का कुल खर्च अक्टूबर समाप्ति तक 12.92 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कुल बजट अनुमान का 60.2% है। पूँजीगत व्यय इस अवधि में बजट अनुमान के 52.6% रहे, जो पिछले साल समान अवधि में 50.7% थे। वहीं ब्याज भुगतान सहित राजस्व व्यय बजट अनुमान के 61.5% रहे, जो पिछले साल अप्रैल-अक्टूबर में 59.2% थे। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!