शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

29 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र (Budget Session)

2018 के बजट सत्र का पहला भाग 29 जनवरी से 09 फरवरी तक चलेगा।

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। बजट सत्र के पहले हिस्से में 01 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा, जबकि सत्र का दूसरा भाग 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बजट सत्र के पहले दिन 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को इकट्ठा संबोधित करेंगे और इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जायेगा। वर्तमान केंद्रीय सरकार ने सितंबर 2016 में बजट की तारीख को 1 फरवरी कर दिया था, जो पहले फरवरी के अंतिम कार्य दिवस पर पेश किया जाता था। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!