शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का अलीबाग फार्म हाउस बेनामी घोषित

महाराष्ट्र के समुद्रतटीय शहर अलीबाग (Alibag) में सुपरस्टार फिल्म अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फार्महाउस को आय कर (Income Tax) विभाग ने बेनामी (Benami) संपत्ति करार देते हुए तात्कालिक रूप से कुर्क (attach) कर लिया है।

इस बारे में विभाग ने दिसंबर में ही बेनामी संपत्ति लेन-देन निवारण (पीबीपीटी) कानून के तहत नोटिस जारी किया था। बताया जाता है कि यह फार्महाउस लगभग 20,000 वर्ग मीटर में फैला है और इसमें विलासिता की अन्य तमाम सुविधाओं के अलावा प्राइवेट हेलीपैड तक बना हुआ है।
इससे पहले यह आरोप लगा था कि शाहरुख खान का यह फार्म हाउस कृषि भूमि पर बना हुआ है। मगर अब बेनामी संपत्ति बताये जाने से यह मामला काफी गंभीर हो गया है। गौरतलब है कि पीबीपीटी कानून नवंबर 2016 में लागू हुआ है। इस कानून में संपत्ति के मूल्य के 25% जुर्माने के साथ-साथ 7 साल की सजा का भी प्रावधान है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!