शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते की खराब शुरुआत, सेंसेक्स 241 अंक नीचे, विप्रो 10% लुढ़का

10.55: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय सेंसेक्स 241 अंकों की कमजोरी के साथ 9,165 पर है, जबकि निफ्टी 86 अंक गिर कर 2,787 पर है। बीएसई मिडकैप में 1% से अधिक की कमजोरी है। सीएनएक्स मिडकैप 0.60% नीचे है। बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में हैं। बीएसई आईटी, तेल-गैस और पावर सूचकांक में 3% से अधिक गिरावट है। विप्रो में 10% की कमजोरी है। रिलायंस इन्फ्रा में 7.22%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 5.1%, टीसीएस में 4.2% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4% की गिरावट है।

जयप्रकाश एसोसिएट्स में 4% से अधिक मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!