शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अनुमानित राजस्व घाटा (Fiscal Deficit) पहुँचा 120%

अप्रैल-फरवरी के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा बढ़ कर 7.15 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए तय किये गये 5.95 लाख करोड़ रुपये के अनुमान का 120.3% है।

यह जानकारी लेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा घोषित नये आँकड़ों में दी गयी है। वहीं चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक सरकार ने 12.83 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो कि संशोधित अनुमान का 79.09% है। इसमें सरकार ने करों (Taxes) से 10.35 लाख करोड़ रुपये, गैर-कर राजस्व से 1.42 लाख करोड़ रुपये औऱ गैर-ऋण पूँजी प्राप्तियों से 1.05 लाख करोड़ रुपये प्राप्त किये।
गैर-ऋण पूँजी प्राप्ति में 13,301 करोड़ रुपये ऋण वसूली और 92,493 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश के जरिये प्राप्त किये गये। गौरतलब है कि 2017-18 के संशोधित अनुमानों में केंद्र सरकार ने बजट में विनिवेश लक्ष्य को 72,500 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 1 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। इस अवधि के दौरान सरकार द्वारा कुल खर्च 19.99 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो 2017-18 के लिए संशोधित अनुमानों का 90.14% है। बता दें कि राजकोषीय घाटे या कुल व्यय और राजस्व के बीच का अंतर 2018-19 के लिए 3.3% पर आँका गया है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!