शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये हफ्ते में शेयर बाजार की बेहद खराब शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए इस साल दीवाली की सारी रौनक फीकी पड़ गयी है। धन की देवी लक्ष्मी की आराधना के इस पर्व वाले हफ्ते की शुरुआत ऐसी खराब होगी, यह शायद पहले लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। आज सुबह एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की, हालांकि कुछ ही देरी में सेंसेक्स हरे निशान में आ गया। लेकिन यह हरियाली चंद मिनट भी नहीं टिक सकी और उसके बाद बेहद तेज रफ्तार से पूरे बाजार में कमजोरी आयी।

तमाम समर्थन स्तरों को तोड़ते हुए सेंसेक्स-निफ्टी 6-7% तक फिसल गये। सेंसेक्स 8,057 तक टूटा, जबकि निफ्टी ने 2363 का निचला स्तर छू लिया। हालांकि एक बार फिर इन निचले स्तरों से बाजार ने थोड़ी वापसी की है और फिलहाल सेंसेक्स करीब पौने पांच फीसदी नीचे चल रहा है।

आज की गिरावट में सबसे ज्यादा चोट बिजली, धातु, बैंक और एफएमसीजी क्षेत्रों को लगी है। बीएसई का बिजली क्षेत्र का सूचकांक करीब 8% लुढ़का है। इसी तरह धातु सूचकांक में 7.5% और बैंकिंग सूचकांक में 7% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!