शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में रही लाली

सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.83% की कमजोरी आयी, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2% की गिरावट आयी। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.65% कमजोरी के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी गिरावट अधिक नहीं रही। 

उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में सोमवार के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार 3.50 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में 0.2-0.4% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!