शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5पैसा (5Paisa) ऐप्प के डाउनलोड पहुँचे 10 लाख के पार

देश की सबसे सस्ती डिस्काउंट ब्रोकर 5पैसा.कॉम (5paisa.com) की मोबाइल ऐप्प 5पैसा (5Paisa) को डाउनलोड करने वालों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गयी है।

5पैसा भारत में डिस्काउंट ब्रोकरों के बीच सबसे अधिक डाउनलोड और इस्तेमाल की जाने वाली ऐप्प है, जिसके वित्तीय बाजार ऐप्प क्षेत्र में सबसे तेज 10 लाख से अधिक डाउनलोड हो गये हैं। 5पैसा विश्व में कहीं भी सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली ऐप्प में से भी एक है।
अपनी न्यूनतम लागत के साथ 5पैसा ब्रोकिंग, पूरी तरह कागज रहित खाता खोलने, म्यूचुअल फंड, बीमा, रिसर्च और रोबो परामर्श के मामले में भी देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ती डिस्काउंट ब्रोकर है। 5पैसा के अनुसार इसके 70% उपभोक्ता पहली बार के निवेशक हैं, जबकि 90% की आयु 40 वर्ष से कम है।
इस ऐप्प को विकसित और प्रबंधित 5पैसा.कॉम (5Paisa.com) की आंतरिक टीम करती है। गौरतलब है कि 5पैसा विश्व में इकलौती बाजार ऐप्प है जो अपनी अमेरिकी रिसर्च साझेदार विलियम ओ नील के साथ साझेदारी के सहारे 4,000 से अधिक भारतीय कंपनियों में रिसर्च करने की सुविधा प्रदान करती है। सस्ते शुल्क पर गौर करें तो 5पैसा शून्य ब्रोक्रेज और किसी भी आकार के लेन-देन के लिए केवल 10 रुपये का शुल्क वसूलती है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!