शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण तटीय कोंकण और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की उम्मीद है। गुजरात, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों लू की स्थिति बढ़ेगी।
प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में गर्म मौसम के साथ एक या दो जगहों पर धूल भरी आंधी की संभावना बनी रहेगी। मुंबई और चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, हालांकि दिन में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। कोलकाता गर्म रहेगा, मगर वर्षा और आँधी की उम्मीद है। आंशिक बादल की स्थिति के साथ हैदराबाद गर्म और आर्द्र रहेगा। हैदराबाद में मेघ गर्जन की भी संभावना है। बेंगलुरु में बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
केरल और कर्नाटक के एक या दो स्थानों पर भारी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण, छत्तीसगढ़, असम और जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। साथ ही ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर बारिश देखी गयी। विदर्भ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कई स्थानों पर गर्मी की लू की स्थिति देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर स्थित है। इससे प्रेरित एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। दक्षिणी राजस्थान पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। इस प्रणाली से दक्षिणी बिहार और झारखंड होते हुए बंगाल की उत्तरी खाड़ी तक एक ट्रफ़ रेखा बनी हुई है। एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ़ रेखा हरियाणा से मराठवाड़ा तक उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से होकर गुज़र रही हैi दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से केरल तक एक और उत्तर-दक्षिणी ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!