शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हवाई टिकट रद्द कराने के शुल्क पर विमानन मंत्रालय की बड़ी पहल

नागर विमानन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने हवाई टिकटों के रद्द कराने के शुल्क (cancellation charge) पर ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लेकिन विमानसेवा कंपनियों (Airlines) के लिए यह प्रस्ताव घाटे का सौदा है, जिससे उनकी कमाई पर चोट पड़ने वाली है। सरकार ने आज नये पैसेंजर चार्टर का मसौदा जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उड़ान से 24 घंटे पहले टिकट रद्द कराये जाने पर रद्द कराने का शुल्क नहीं लगना चाहिए। हालाँकि यह राहत उन यात्रियों को नहीं मिलेगी, जिन्होंने उड़ान से 96 घंटे पहले टिकट लिया हो।
अभी यह मसौदा प्रस्ताव है, इसलिए यात्रियों को तत्काल यह राहत नहीं मिलेगी। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार इस मसौदे को अंतिम रूप देने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!