शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उत्तरी ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना है।

उत्तरी ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और जम्मू-कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली भी लू की चपेट में आ गयी। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहा। गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम में मध्यम से भारी बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां देखी गयी। केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर स्थित है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। असम के पूर्वी हिस्सों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से उत्तरी तटीय तमिलनाडु तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। उत्तरी तमिलनाडु पर पाँचवाँ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र स्थित है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!