शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस में कमजोरी, एशिया में हरियाली

हफ्ते के पहले दिन कच्चे तेल की कीमत में आयी तीखी गिरावट की वजह से अमेरिकी शेयर बाजारों में अर्थव्यवस्था के प्रति चिंता और गहरी हो गयी। सोमवार को डॉव जोंस में 125 अंकों की कमजोरी दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त का रुख दिख रहा है।

सोमवार को न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत में आयी तीखी गिरावट ने निवेशकों की चिंता में बढ़ोतरी कर दी। इस गिरावट से निवेशकों में यह संकेत गया कि अर्थव्यवस्था में आयी कमजोरी की वजह से माँग में कमी आने की संभावना प्रबल है। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 3.24 डॉलर गिर कर 37.59 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी। विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने का सिलसिला शुरू होने वाला है। लेकिन पिछले हफ्ते कई कंपनियों ने इस बात के संकेत दे दिये हैं कि मंदी ने उनके नतीजों पर बुरा असर डाला है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि अधिकांश निवेशक कॉरपोरेट नतीजे आने से पहले इंतजार करने की नीति अपना रहे हैं, क्योंकि कोई नहीं जानता कि आने वाले समय में कितनी बुरी खबरें उनके सामने आने वाली हैं।  

मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.4% की मजबूती है। जकार्ता कंपोजिट, हैंग सेंग, कॉस्पी और ताइवान वेटेड भी हरे निशान में हैं, लेकिन इनकी बढ़त 1% से कम है। हालांकि निक्केई में 4.3% और शंघाई कंपोजिट में 0.7%  की कमजोरी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 30-35 अंक नीचे 2745-50 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!