शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ स्थानों और मध्यप्रदेश के एक या दो स्थानों पर लू का प्रकोप जारी रहेगा।

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा के एक या दो स्थानों पर भारी के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, पश्चिम असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू की स्थिति प्रभावित रही, जबकि विदर्भ में लू की स्थिति खत्म हो गयी। केरल, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और एक दो जगहों पर भारी बारिश हुई। लक्षद्वीप, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पंजाब और इससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बिहार और इसके आसपास के क्षेत्र में एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इन चक्रवाती परिसंचरणों से होते हुए पंजाब से बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक पांचवां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी विदर्भ और इससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। विदर्भ और तेलंगाना होते हुए, बिहार से आंध्र प्रदेश तक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा फैली हुई है। छठा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु और श्रीलंका तट से दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 04 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!