शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घरेलू यात्री वाहनों की मई बिक्री में 19.65% बढ़त दर्ज : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार वर्ष दर वर्ष आधार पर मई में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 19.65% की बढ़त दर्ज की गयी है।

पिछले साल मई में 2,51,764 इकाइयों के मुकाबले इस साल समान अवधि में घरेलू स्तर पर 3,01,238 यात्री वाहन बिके। घरेलू बाजार में कुल बिक्री को कार और मोटरसाइकिल बिक्री से काफी सहारा मिला। सालाना आधार पर ही मई में कार बिक्री 1,66,732 इकाई से 19.64% बढ़ कर 1,99,479 इकाई और मोटरसाइकिल बिकवाली 10,60,744 इकाई से 15.16% अधिक 12,21,559 इकाई रही। वहीं दोपहिया वाहन बिक्री में 9.19% औऱ यात्री वाहन बिक्री में 43.06% की जोरदार बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!