शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में एक या दो जगह भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।

लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई वाले क्षेत्रों में मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उत्तर-पूर्वी राज्यों और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। कोंकण और गोवा, जम्मू-कश्मीर, आंतरिक तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी। तटीय तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की तलहटी पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी मैदानों के कई हिस्सों में धूल और धुंध जारी रही।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं के रूप में बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। असम के केंद्रीय हिस्सों में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इस प्रणाली से तटीय आंध्र प्रदेश तक, मध्य पश्चिमी बंगाल की खाड़ी होते हुए एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। पूर्व मध्य प्रदेश से पूर्व विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। दक्षिण कोकण से तटीय केरल तक एक ट्रफ़ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!