शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यम् का इस्तीफा, वापस अमेरिका जायेंगे

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यम् (Arvind Subramanian) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

वह व्यक्तिगत कारणों से अमेरिका लौटना चाहते हैं। पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के सीनियर फेलो सुब्रमण्यम् ने 16 अक्टूबर 2014 को अपना यह पद सँभाला था और तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उसे फिर से बढ़ा दिया गया था। पिछले दो सालों में यह दूसरा मौका है जब अमेरिका से संबंधित किसी भारतीय अर्थशास्त्री ने भारत में बड़े पद से त्यागपत्र दिया हो। पिछले साल नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया ने पद छोड़ा था। वैसे साल 2016 में रघुराम राजन भी आरबीआई के मुखिया के तौर पर दूसरा कार्यकाल न मिलने के बाद अमेरिका चले गये थे। (शेयर मंथन, 20 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!