शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कोंकण गोवा और गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी के साथ मध्यम से भारी बारिश संभव है।

कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के शेष हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी बिहार और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्यों, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर अलग-अलग हल्की बारिश देखी गई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तरी कोंकण गोवा और आस-पास के दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिमी विक्षोभ से इस प्रणाली तक मध्य पाकिस्तान और गुजरात होते हुए फैली हुई है। दक्षिण गुजरात तट से तटीय केरल तक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे असम पर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर मध्य स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!