शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुम्बई, गोवा और विदर्भ में भारी बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और विदर्भ में भारी बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा एक या दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। वहीं मुंबई में भी भारी बारिश जारी रहेगी। तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश होगी। इस बीच, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगा के पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की बारिश होगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई सहित कोंकण और गोवा में भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर स्थित हैं। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब से मध्य-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा से होते हुए गुजर रही है। उत्तर ओडिशा और इसके आस-पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश पर स्थित है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण कर्नाटक से केरल तट तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!