शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत ने भेजा डोनाल्ड ट्रम्प को अगले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने का न्योता

खबरों के अनुसार भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को 2019 में गणतंत्र के दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनने का न्योता भेजा है।

जानकारों का मानना है कि यदि ऐसा हुआ, तो यह पिछले कई वर्षों में विदेश नीति में काफी बड़ा बदलाव होगा। हालाँकि इससे पहले 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंमत्रण पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barak Obama) गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बने थे।
खबर है कि भारत, अप्रैल में भेजे गये इस न्योते के जवाब का इंतजार कर रहा है। वहीं ट्रम्प प्रशासन अनुकूल रूप से इस आमंत्रण पर विचार कर रहा है। राजनयिक स्तर के कई दौर की वार्ता के बाद भारत की ओर से यह न्योता भेजा गया था।
उधर जानकार इस बात की संभावना कम ही मानते हैं कि आयात शुल्क को लेकर अमेरिका के मतभेद, ईरान के साथ रिश्ते और रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के प्रस्ताव के बीच भारत ओबामा के समय की तरह ट्रम्प की प्राथमिकता में आये। मगर केंद्र सरकार ईरान से तेल आयात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट प्राप्त करने वाले देशों में भारत का नाम जोड़ना जरूर चाहेगी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!