शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैदराबाद कार्यालय पर छापा नहीं- प्राइस वाटरहाउस

प्राइस वाटरहाउस ने आधिकारिक बयान जारी कर उसके हैदराबाद स्थित कार्यालय पर छापा पड़ने की खबर का खंडन किया है। कंपनी ने इस बयान में स्पष्ट किया है कि वह विभिन्न जाँच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और उनकी ओर से माँगी जा रही सभी सूचनाएँ/दस्तावेज/सामग्रियाँ उपलब्ध करा रही है। गौरतलब है कि विभिन्न समाचार माध्यमों में इस आशय की खबर आयी थी कि सत्यम कंप्यूटर्स की इस ऑडिटिंग फर्म के हैदराबाद स्थित कार्यालय पर आंध्रप्रदेश सीआईडी ने आज छापा मारा था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!