शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में मूसलाधार बारिश की उम्मीद है।

वहीं पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उधर पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, बिहार और उत्तरी ओडिशा के कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। इसके अलावा हरियाणा, उत्तरी पंजाब, शेष उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस स्थान पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और इसके आस-पास के इलाकों पर मध्य स्तर तक बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तरी पंजाब से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए फेल रही है। पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार से नागालैंड तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!