शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा और तेलंगाना में सामान्य बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान आगामी घंटों का मौसमी पूर्वानुमान दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, ओडिशा, शेष मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर के हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। उधर असम, सिक्किम, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। साथ ही पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, रायलसीमा और गुजरात के कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा अनुपगढ़, चुरू, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, डिप्रेशन के केंद्र और पूर्वी केंद्रीय बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील हो गया है और इस समय आंतरिक ओडिशा पर स्थित है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे कच्छ क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!