शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केंद्र ने सत्यम मामले की जाँच एसएफआईओ को सौंपी

केंद्र सरकार ने सत्यम का मामला गंभीर आर्थिक अपराधों की जाँच करने वाले सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) को सौंप दिया है। कॉर्पोरेट कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि एसएफआईओ अपनी रिपोर्ट तीन महीने में सौंप देगा। केंद्र सरकार ने रजिस्ट्रार आफ कंपनीज की एक रिपोर्ट मिलने के बाद एसएफआईओ को यह जाँच सौंपने का आदेश दिया।

हैदराबाद स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामलिंग राजू के परिवार से जुड़ी अन्य आठ कंपनियों के भी बहीखातों की जांच की है। प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि एसएफआईओ इस मामले से जुड़ी सभी अनियमितताओं की जाँच करेगा। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!